फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People are happy with the running of another train, said- all routes should be restored

Kangra News: एक और ट्रेन चलने से लोग खुश, बोले- सभी रूट हों बहाल

Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
People are happy with the running of another train, said- all routes should be restored
अंकुश शर्मा
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ पपरोला से नूरपुर रोड तक एक और रेलगाड़ी की सुविधा मिलने पर अधिकांश लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। लोगों का कहना है कि आज भी वे रेलमार्ग से कई गांवों में कम किराये और कम समय में पहुंच सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने सभी रूटों को बहाल करने की मांग की है तो कुछ लोगों ने समयसारिणी में बदलाव की गुहार लगाई है। लोगों ने सुबह आठ के बजाय सुबह नौ या 10 बजे इस ट्रेन को चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पपरोला से पंचरुखी, पालमपुर मरांडा, सुलह, नगरोटा और कांगड़ा के लिए रेल सबसे उपयुक्त विकल्प है। वहीं, कांगड़ा से आगे के ग्रामीण क्षेत्रों में बस की अपेक्षा ट्रेन जल्दी लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। भारतीय सेना में कार्यरत जवानों के परिजनों का कहना है कि विभाग को जल्द ही रेल को पठानकोट तक शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन




पपरोला से नूरपुर रोड तक चलने वाली सभी ट्रेन का समय सही है और पठानकोट जाने वाले यात्रियों के लिए यह समयसारिणी सुविधाजनक है। उन्होंने विभाग से सभी रूटों को जल्द बहाल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, यात्री

पपरोला से टांडा मेडिकल कॉलेज और कांगड़ा बाजार जाने वाले लोगों को नई रेलगाड़ी की सुविधा मिलेगी और वह कम किराये में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंच सकेंगे।
अंकुश शर्मा, स्थानीय निवासी

नूरपुर रोड से पपरोला के लिए सुबह आठ बजे चलने वाली ट्रेन को नौ या 10 बजे रवाना करने से यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी। समयसारिणी में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशु, स्थानीय निवासी

अंकुश शर्मा

अंकुश शर्मा

अंकुश शर्मा

अंकुश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed