फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patients and caretakers yearn for water in Jawali Hospital

Kangra News: जवाली अस्पताल में पानी काे तरसे मरीज-तीमारदार

Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Patients and caretakers yearn for water in Jawali Hospital
जवाली (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जवाली में पानी की समस्या से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल जवाली में न तो पीने को पानी मिलता है और न ही शौचालय में पानी है। यहां गंदगी फैली हुई है, जिस कारण बदबू फैल रही है। मरीज और उनके साथ आए तीमारदार बाहर दुकानों से पानी की बोतलें खरीद कर ला रहे हैं या फिर दूरदराज के नलकों से पानी भरकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में इस समय मौसम बदलने के चलते बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज दाखिल हो रहे हैं। इसके अलावा रोजाना अस्पताल में 200 से 300 मरीज चिकित्सा सुविधा लेने के लिए आते हैं, जिनको पीने का पानी नहीं मिलता है। अस्पताल का स्टाफ भी घर से पानी की बोतलें भरकर लाने को मजबूर है। उधर, एसएमओ जवाली डॉ. अमन दुबे ने कहा कि तीन-चार दिन से पानी नहीं आ रहा था और मरीजों को पानी की परेशानी हो रही थी। जलशक्ति विभाग को शिकायत करने पर वीरवार को पानी की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed