फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pathania inaugurated rooms in Badanj School

Kangra News: पठानिया ने बडंज स्कूल में कमरों का किया लोकार्पण

Sat, 31 Jan 2026 01:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pathania inaugurated rooms in Badanj School
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा में शीघ्र आमजन एवं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 छोटी बसें चलाई जाएंगी। एक अप्रैल के बाद लगभग 5,000 स्कूली बच्चों को पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो और अतिरिक्त कमरों का निर्माण भी शीघ्र करवाया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया और अपनी ओर से प्राइमरी स्कूल हरनेरा व सलवाना सेंटरों के लगभग 80 बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पठानिया ने ग्राम पंचायत सुधेड़ में बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed