{"_id":"67a8fe0166e850b4a4034799","slug":"passengers-angry-over-advance-timing-of-trains-by-one-hour-kangra-news-c-95-1-ssml1020-164795-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रेलगाड़ियों का समय एक घंटा पहले करने पर भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रेलगाड़ियों का समय एक घंटा पहले करने पर भड़के यात्री
Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर दो रेलगाड़ियों की समयसारिणी में बदलाव पर यात्रियों में नाराजगी पनपने लगी है। हाल ही में रेलवे ने नूरपुर रोड से बैजनाथ और बैजनाथ से नूरपुर रोड के दो रूटों पर अब एक घंटा पहले ट्रेनें चलने की घोषणा की है। अश्वनी गुलेरिया, शाम सिंह, सुशील कुमार, देवेंद्र सिंह, रमेल गुलेरिया, सुभाष चंद, प्रकाश सिंह और दलीप सिंह आदि ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने समयसारिणी में बदलाव करके रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।
यह बदलाव उनकी दिनचर्या को प्रभावित करेगा, क्योंकि वे अब बस से महंगा सफर करने को मजबूर हो जाएंगे। यात्रियों ने रेलवे बोर्ड से यह मांग की है कि रेलगाड़ियों का समय एक घंटा पहले करने के बजाय वर्तमान समयसारिणी से दो घंटे बाद किया जाए, ताकि रेलगाड़ी शाम पांच बजे चलने से रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों को सुविधा मिल सके। उधर, उत्तर रेलवे फिरोजपुर के डीआरएम सुरेश साहू ने कहा कि चक्की खड्ड रेल पुल का निर्माण मार्च महीने में पूरा हो जाएगा और उसके बाद रेलगाड़ियां नूरपुर रोड से आगे पठानकोट तक बहाल कर दी जाएंगी। दो महीने की ही बात है फिर पठानकोट से बैजनाथ तक सभी सात रेलगाड़ियां बहाल हो जाएंगी।