{"_id":"617ad9e729dcb0667f5864a7","slug":"parking-arrangement-for-customers-in-nagrota-bazar-sephia-kangra-news-sml388676484","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बाजार में ग्राहकों को मिले उचित पार्किंग व्यवस्था: सिपहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बाजार में ग्राहकों को मिले उचित पार्किंग व्यवस्था: सिपहिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से नगर के मुख्य बाजार में ग्राहकों के वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने और वाहन चालकों के चालान बाजार में न काटने की मांग की है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों और नव मनोनीत सदस्यों की बैठक में नगर परिषद से मुख्य बाजार में कूड़ा एकत्रित करने के एवज में लिए जाने बाले 250 रुपये शुल्क को कम करने और बाजार की स्ट्रीट लाइटों को दशा में सुधार करने का भी आग्रह किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिपहिया ने बताया कि बैठक में बाजार में चौकीदार रखने एवं व्यापारियों का किसी आपदा के समय सहयोग करने के लिए 100 रुपये प्रतिमाह प्रति दुकानदार लिए जाने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है।
उन्होंने कहा कि समस्यों के समाधान के लिए एक नवंबर को एसडीएम नगरोटा बगवां के साथ व्यापार मंडल की बैठक रखी गई है जिसमे नगर परिषद एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नवरत्न कटोच, महासचिव संजीव मेहरा, सचिव सत्यम दीवान, कोषाध्यक्ष अरविंद चौधरी तथा मनोनीत सदस्य उपस्थित रहे।