{"_id":"6aa310c6adabd6caf906cae4","slug":"development-of-indrunag-site-stalled-due-to-forest-land-issues-kangra-news-c-95-1-kng1046-254995-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वन भूमि के पेच में अटका इंद्रूनाग साइट का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वन भूमि के पेच में अटका इंद्रूनाग साइट का विकास
Fri, 11 Sep 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रसिद्ध इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट के टेकऑफ पॉइंट का विकास वन भूमि के कारण अटक गया है। साइट वन विभाग की भूमि पर होने के चलते मरम्मत और विकास कार्य के लिए मंजूरी जरूरी है।
पर्यटन विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए राजस्व विभाग से जमीन का ततीमा मांगा है। ततीमा मिलने के बाद एफसीए क्लीयरेंस के लिए मामला आगे भेजा जाएगा।
बरसात के दौरान टेकऑफ प्वाइंट को नुकसान पहुंचा है और मरम्मत की जरूरत बढ़ गई है। पर्यटन विभाग की टीम साइट का निरीक्षण भी कर चुकी है।
उधर, पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि वन भूमि का निरीक्षण कर लिया गया है। राजस्व विभाग से ततीमा मांगा गया है। इसके उपलब्ध होने के बाद एफसीए क्लीयरेंस की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।