{"_id":"6aa3114d457a73d99e0075df","slug":"daljit-booked-a-flight-home-but-could-not-return-kangra-news-c-95-1-kng1047-254960-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घर आने के लिए बुक की फ्लाइट, नहीं लौट सके दलजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घर आने के लिए बुक की फ्लाइट, नहीं लौट सके दलजीत
Fri, 11 Sep 2026 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
दिलजीत की फाइल फोटो।
खैरा (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर की छैंछड़ी पंचायत के लोअर खैरा निवासी दलजीत धीमान (48) की बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में हृदयघात से मौत हो गई।
दलजीत ने मंगलवार रात करीब 12 बजे पत्नी निधि और बेटे से फोन पर बात की थी। दो साल बाद 3 नवंबर को घर आने के लिए उन्होंने फ्लाइट भी बुक कर ली थी।
परिवार उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दलजीत निजी कंपनी में कार्यरत थे और करीब एक दशक से दक्षिण अफ्रीका में सेवाएं दे रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका में ही कार्यरत स्थानीय युवक सोनू ने घटना की जानकारी पंचायत उपप्रधान बलबीर खाबला को दी। उपप्रधान ने परिवार को इसकी सूचना दी। इसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार अभी पांच माह पहले हुए दलजीत की माता के निधन के दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब एक और दुख ने परिवार को झकझोर दिया है। दलजीत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दलजीत का पार्थिव शरीर शनिवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।