{"_id":"6813d0d824f60e46570d1088","slug":"pakistan-flag-stickers-put-on-the-road-in-sidhbari-expressed-protest-kangra-news-c-95-1-kng1004-175380-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिद्धबाड़ी में पाकिस्तान झंडे के स्टीकर सड़क पर लगा जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिद्धबाड़ी में पाकिस्तान झंडे के स्टीकर सड़क पर लगा जताया विरोध
Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 02 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ वीरवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी में क्लॉक टावर के पास स्थानीय युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट किया। युवाओं ने सड़क पर पाकिस्तान झंडे के स्टीकर सड़क पर लगाकर विरोध जताते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय युवा क्लब की ओर से अनिल कुमार, गौरव, अजय कुमार, राजेश कुमार, गौरव कुमार, सुमित कुमार और विनोद कुमार सहित अन्य ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन पाकिस्तानियों को खदेड़ने में अगर हमारी जरूरत पड़े तो सभी युवा इसके लिए तैयार हैं। सरकार से अपील करते हुए कहा कि पहलगाम के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जिससे कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन