फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pain relief campaign waiting for medicines

Kangra News: दर्द से राहत दिलाने वाला अभियान दवाओं के इंतजार में

Fri, 16 May 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 16 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pain relief campaign waiting for medicines
धर्मशाला। आयुर्वेदिक पद्धति से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत देने के उद्देश्य से प्रस्तावित वायो मित्र अभियान प्रदेशभर में अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अभियान को शुरू करने के लिए जरूरी विशेष दवाइयां और पंचकर्म उपकरण अब तक आयुष विभाग को पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो सके हैं। आयुष विभाग ने इस अभियान की शुरुआत के लिए नवंबर 2024 में सरकार को प्रस्ताव और आवश्यक संसाधनों की मांग भेजी थी। हर उपमंडल के दो आयुर्वेदिक संस्थानों में इस अभियान को शुरू किया जाना था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी विभाग को पूरी आपूर्ति नहीं मिल पाई है। अभियान के तहत बुजुर्गों और अन्य लोगों को उनके नजदीकी आयुर्वेदिक संस्थान में ही घुटनों, कमर और कंधे के दर्द जैसी समस्याओं का उपचार पंचकर्म विधि से देने की योजना थी। इसके लिए तेल, टॉनिक, मलहम और अन्य विशेष उपकरणों की जरूरत थी। जिला कांगड़ा में यह अभियान 16 आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटरों और धर्मशाला, देहरा और सुल्याली के तीन अस्पतालों में लागू होना था। पपरोला आयुर्वेदिक अस्पताल को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया था।
विज्ञापन

यह थी मांग
आयुष विभाग ने हर संस्थान के लिए 50,000 रुपये से अधिक की दवाइयों और दो लाख तक के उपकरणों की मांग की थी। हालांकि अब तक केवल कुछ दवाइयों की ही आपूर्ति हो पाई है।
विज्ञापन

वायो मित्र अभियान के तहत विशेष दवाइयों और उपकरणों की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन अभी तक कुछ ही दवाइयां मिल सकी हैं। जैसे ही पूरी आपूर्ति हो जाती है, अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरीश भारद्वाज,जिला आयुष अधिकारी
बुजुर्गों को मिलनी थी अधिक राहत
इस अभियान से सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग मरीजों को मिलना था, जिन्हें रोजमर्रा के दर्द और असहजता से राहत दिलाने के लिए यह सेवा उनके घर के नजदीक उपलब्ध होनी थी। अब उम्मीद की जा रही है कि विभाग जल्द से जल्द आपूर्ति सुनिश्चित कर इस रुके हुए अभियान को प्रारंभ करेगा, जिससे हजारों मरीजों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed