फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Over 1,300 families in Indora identified under BPL category: Rajan

इंदौरा के 1300 से अधिक परिवार बीपीएल श्रेणी में चिह्नित : राजन

Sat, 12 Sep 2026 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Sep 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
Over 1,300 families in Indora identified under BPL category: Rajan
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों से संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक मले
गंगथ/इंदौरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोठी स्थित जेजे पैलेस में विधायक मलेंद्र राजन ने चयनित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र और जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। फेस एक से आठ तक हुए सर्वे में इंदौरा क्षेत्र के 1300 से अधिक परिवारों को बीपीएल श्रेणी के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

सर्वे में कोई पात्र परिवार सूची में शामिल होने से रह गया है तो उसे अंतिम फेस में शामिल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम में सामने आई समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से पात्र परिवारों के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता विनय मेहरा, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, अधिशासी अभियंता संदीप सनिहाल, बीएमओ संदीप महाजन, तहसील कल्याण अधिकारी अनूप समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed