फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One JCB, nine tractors caught doing illegal mining in Indora

Kangra News: इंदौरा में अवैध खनन करते एक जेसीबी, नौ ट्रैक्टर पकड़े

Wed, 13 Nov 2024 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Nov 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
One JCB, nine tractors caught doing illegal mining in Indora
मौके पर वसूला 15 हजार जुर्माना, छह ट्रैक्टर किए जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा (कांगडा)। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने सोमवार रात को अवैध खनन में जुटे लोगों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टरों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस ने 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है, जबकि छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उलैहड़ियां, मंड, इंदौरा और सनौर में अवैध खनन में जुटे आरोपियों पर कार्रवाई अमल में लाई गई।

इस दौरान 10 ट्रैक्टरों और एक जेसीबी को पकड़ा गया, जिसमें जेसीबी को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वहीं, ट्रैक्टर चालकों को एम फार्म दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन एक ही चालक के पास एम फॉर्म पाया गया, जिसे छोड़ दिया गया। वहीं, क्रशर उद्योग से बिना एक्स फॉर्म माल ले जाने पर तीन ट्रैक्टर चालकों को पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त बिना एम फॉर्म के कच्चा माल ले जा रहे 6 ट्रैक्टर को जब्त कर मामला कोर्ट में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी नूरपुर अशोक रत्न के निर्देशानुसार अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed