फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One accused of chitta smuggling sent to jail, another on police remand till 10

Kangra News: चिट्टा तस्करी का एक आरोपी भेजा जेल, दूसरा 10 तक पुलिस रिमांड पर

Sat, 08 Feb 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
One accused of chitta smuggling sent to jail, another on police remand till 10
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चिट्टा तस्करी मामले में देहरा पुलिस ने धर्मशाला से गिरफ्तार आरोपी आकाशदीप को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार काजलवीर को पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा आरोपी आकाशदीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत और काजलवीर को 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि इलाके में चिट्टा के धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह से सक्रिय है और तस्करों पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 29 जनवरी को देहरा के खबली दोसड़का से भाग सिंह को सात ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दो फरवरी को ज्वालामुखी के पार्षद मनु शर्मा को पकड़ा। इसके बाद चार फरवरी को पंजाब के होशियारपुर से काजलवीर को घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास छह ग्राम चिट्टा भी बरामद किया था। काजलवीर से मिली जानकारी पर छह फरवरी को धर्मशाला से मामले में चौथे आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed