{"_id":"6a1601432e6987dbf109661f","slug":"officers-health-deteriorated-during-polling-voting-was-not-affected-kangra-news-c-95-1-kng1037-236538-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पोलिंग के दौरान बिगड़ी अधिकारी की तबीयत, मतदान प्रभावित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पोलिंग के दौरान बिगड़ी अधिकारी की तबीयत, मतदान प्रभावित नहीं
Wed, 27 May 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 27 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। विकास खंड कांगड़ा की पंचायत खोली बूथ-9 में वोटिंग के दौरान एक पोलिंग अधिकारी की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कि अधिक तापमान होने के चलते अधिकारी को घबराहट होने लगी। उसके बाद उन्हें बाहर खुली हवा में बिठाया। लगभग 15 मिनट तक खुली हवा में रहने के बाद अधिकार स्वस्थ्य हो गया। हालांकि इस दौरान मतदान प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं हुई। मतदान लगातार चलता रहा। बीडीओ कांगड़ा पारूल कटियार का कहना है कि पोलिंग अधिकारी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी लेकिन लगभग 10-15 मिनट के बाद अधिकारी की तबीयत ठीक हो गई थी। -संवाद
विज्ञापन