फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the government should advocate for the displaced people of Pong Dam: Hansraj

अब सरकार करे पौंग बांध के विस्थापितों की पैरवी : हंसराज

Thu, 22 May 2025 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 22 May 2025 08:48 AM IST
विज्ञापन
Now the government should advocate for the displaced people of Pong Dam: Hansraj
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापितों ने प्रदेश सरकार से पुनः सहयोग की अपील की है। राजस्थान में उन्हें मिले जमीन के मरब्बों के विवादित मामले की सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह होनी है। इस मामले में उनकी पैरवी के लिए सरकार से वरिष्ठ वकीलों की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पौंग बांध विस्थापित समिति के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने कहा कि वे 64 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा में हैं। बांध से राजस्थान को लाभ हुआ, लेकिन विस्थापितों को आरक्षित भूमि का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा विस्थापितों के लिए आरक्षित भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार विस्थापितों के पक्ष में खड़ी है, जबकि हिमाचल की कोई भी सरकार अब तक उनकी समस्या को प्राथमिकता नहीं दे पाई है। अब तक विस्थापित स्वयं अपने खर्चे पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अंतिम सुनवाई के मद्देनजर प्रदेश सरकार से वकीलों की व्यवस्था की उम्मीद है। इसी बीच पौंग विस्थापित समिति ने बुधवार को देहरा में दस्तावेज जमा करवाने का शिविर भी लगाया, जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक विस्थापितों ने अपने संबंधित कागजात जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed