फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now Dehra Nagar Parishad will collect e-waste door to door

Kangra News: अब ई-वेस्ट का डोर टू डोर संग्रहण करेगी नगर परिषद देहरा

Sun, 20 Jul 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
Now Dehra Nagar Parishad will collect e-waste door to door
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर्यावरण के साथ साथ मानव शरीर के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। जानकारी के अभाव में लोग इलेक्ट्रॉनिक कचरे को इधर-उधर फेंक देते हैं। अब नगर परिषद देहरा ई-वेस्ट पर शहरवासियों को जागरूक करने के साथ-साथ घर-द्वार से इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी उठाएगी। शहरवासियों को घर में पड़े खराब बैटरी, टीवी रिमोट, मोबाइल और कंप्यूटर आदि ई-वेस्ट को फेंकने की चिंता नहीं रहेगी। नगर परिषद देहरा घर-घर से इलेक्ट्रॉनिक कचरा उठाने की मुहिम शुरू करेगी।
विज्ञापन

शहर का कचरा उठाने के लिए नगर परिषद देहरा ने एक एजेंसी के साथ समझौता किया है। संबंधित एजेंसी के कर्मचारी शहरवासियों के घर-घर जाकर इलेक्ट्रॉनिक कचरा लेंगे और उसे रिसाइकलिंग के लिए दूसरी जगह भेजेंगे। नगर परिषद लोगों को जागरूक भी करेगी ताकि लोग अपना इलेक्ट्रॉनिक कचरा संभाल कर रखें और ई-वेस्ट इकट्ठा करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों को सौंप दे।
विज्ञापन

नगर परिषद विचार कर रही है कि ई-वेस्ट पर स्कूलों और कॉलेजों में जाकर संस्थाओं के जरिये विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। नगर परिषद देहरा में सात वार्ड हैं और करीब 1200 से अधिक घर एवं दुकानें हैं। इसमें सरकारी कार्यालय और भवन भी शामिल हैं। शहर से हर दिन करीब डेढ़ से दो टन कचरा निकलता है। अब ई-वेस्ट भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद देहरा के उपाध्यक्ष मलकीयत परमार और ईओ अनुभव शर्मा ने बताया कि अब घर-द्वार से ई-वेस्ट उठाया जाएगा। इसके लिए एक एजेंसी से समझौता किया है। शहरवासियों से एजेंसी हर माह ई-वेस्ट इकट्ठा करेगी। उन्होंने कहा कि ई-कचरा भविष्य के लिए बड़ी समस्या है। इसके लिए हमें जागरूक होना होगा।


ये चीजें की जाएंगी एकत्रित
नगर परिषद के अनुसार लैपटॉप, टैबलेट, टेलीफोन, कंप्यूटर के पार्ट्स, बैटरी, प्रोजेक्टर, स्पीकर, हेडफोन, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, मिक्सचर-ब्लेंडर एंड ग्रेंडर, प्रिंटर, स्कैनर, जेरॉक्स मशीन, हेयर ड्रायर, ट्रिमर, रेडियो, टैब, पॉवर बैंक, इंडक्शन कुकर, वॉटर फिल्टर, वॉटर हीटर, माइक्रोवेव, ओवन, टोस्टर, माइक्रोफोन, रेफ्रिजरेटर, वीसी कूलर, कॉफी मेकर, एसी, आयरन, जूसर, वैक्यूम क्लीनर, कैमरा, पंखा, वॉशिंग मशीन, वायर, टेलीविजन, मेडिकल डिवाइसेज, मोटर्स एंड इनवर्टर, स्विच आदि एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed