फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   nos examnos examnos exam

Kangra News: एसओएस परीक्षाओं के लिए 227 केंद्रों की सूची जारी

Fri, 07 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
nos examnos examnos exam
जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 55, जिला किन्नौर में बनाए सबसे कम दो केंद्र
विज्ञापन

चार मार्च से नियमित विद्यार्थियों के साथ होगा एसओएस परीक्षाओं का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की चार मार्च से 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रदेशभर के 227 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 55 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जबकि जिला किन्नौर में सबसे कम दो परीक्षा केंद्र रहेंगे। एसओएस की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन नियमित विद्यार्थियों के साथ चार मार्च से किया जाएगा।
इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वहीं परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। इन परीक्षा केंद्रों में बिलासपुर जिला में 11, चंबा में 19, हमीरपुर में 16, कांगड़ा में 55, किन्नौर में दो, कुल्लू में 14, लाहौल-स्पीति में तीन और मंडी जिला में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शिमला में 25, सिरमौर में 13, सोलन में 22 और ऊना जिला में 12 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं के लिए करीब 227 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान केंद्र समन्वयकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा के दौरान केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन कनेक्टिविटी बोर्ड मुख्यालय से निर्बाधित रूप से बनी रहे। इसके अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक को-आर्डिनेटर एप की ऑनलाइन कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed