{"_id":"66a3a5ad48794aa527072adb","slug":"no-need-to-come-to-shimla-work-will-be-done-in-dehra-only-kamlesh-kangra-news-c-95-1-kng1002-141365-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला आने की जरूरत नहीं, देहरा में ही होंगे कार्य: कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला आने की जरूरत नहीं, देहरा में ही होंगे कार्य: कमलेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित
देहरा में नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा है कि लोगों को शिमला आने की जरूरत नहीं है। उनके कार्य देहरा में ही हो जाया करेंगे। शिमला पहुंचने में काफी वक्त जाया होता है और खर्चा भी होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश शिमला आना भी पडे़ तो वह पहले उनसे जरूर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
शुक्रवार को विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत मरेड़ा में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। देहरा विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। देहरा में नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर ब्लाॅक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, महासचिव इंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अनीश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत मेरडा रिंपी देवी आदि मौजूद रहे।