फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New Holland Tractor Company will provide employment to 200 including 50 women from Himachal

Kangra News: न्यू होलैंड ट्रैक्टर कंपनी हिमाचल की 50 महिलाओं सहित 200 को देगी रोजगार

Tue, 15 Oct 2024 06:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
New Holland Tractor Company will provide employment to 200 including 50 women from Himachal
धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दाड़ी में 15 अक्तूबर कैंपस इंटरव्यू होंगे। इसमें न्यू होलैंड ट्रैक्टर कंपनी नोएडा की ओर से रिक्तियों को भरने के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू में 2022 से 2024 तक के आईटीआई पासआउट अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई दाड़ी के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया कि कंपनी 50 महिलाओं और 150 पुरुषों के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के तहत रोजगार प्रदान करेगी। इस कैंपस इंटरव्यू में पुरुषों में फीटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर और पेंटर व्यवसाय में प्रशिक्षण पास युवा हिस्सा ले सकते हैं, जबकि किसी भी ट्रेड में पास महिलाएं इस कैंपस इंटरव्यू के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों को नोयडा स्थित कंपनी के प्लांट में नियुक्ति दी जाएगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ 10वीं व आईटीआई के मूल प्रमाण, आधार कार्ड व तीन फोटोग्राफ के साथ अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकापियां साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ आईटीआई में भर्ती मेला आज

बैजनाथ (कांगड़ा)। देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी 15 अक्तूबर को शहीद दीवान चंद कटोच आईटीआई बैजनाथ में 2,000 पदों के लिए भर्ती मेला आयोजित करेगी। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। आईटीआई के प्रबंधक निदेशक नवीन कटोच ने बताया कि इसमें आईटीआई ट्रेड फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, ऑटोमोबाइल, पेंटर जनरल, वायरमैन शीट मेटल और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए मैट्रिक में 40 और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना आवश्यक है। सभी अभ्यर्थियों को अपने स्कूल और आईटीआई के प्रमाण पत्र के साथ पांच फोटो साथ लाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed