{"_id":"6165c83b8ebc3edfc65e047b","slug":"navrater-in-chamunda-devi-temple-kangra-news-sml3870210102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चामुंडा को आज लगेगा 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चामुंडा को आज लगेगा 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग
विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर में सातवें नवरात्र को दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सप्तमी के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि अष्टमी के दिन मां चामुंडा का पुराना सिंदूर निकालकर नया सिंदूर अर्पित किया जाएगा। मां चामुंडा का नशीत पूजन करने के बाद रात 12 बजे 108 प्रकार के देसी घी से बने व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसको बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
सप्तमी के दिन आचार्य बालक राम की अगुवाई में 51 विद्वान पंडितों और संस्कृत महाविद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने हवन कुंडों में अग्नि स्थापना कर नवग्रह व कालरात्रि की पूजा-अर्चना यजमान मनु सूद व अजीत राम से करवाई। सप्तमी के दिन लगभग पांच हजार श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में नतमस्तक हुए।
कालरात्रि का पूजन करने दंडवत पहुंच रहे श्रद्धालु
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी में छठे नवरात्र में मां के भक्तों ने 6,52,611 रुपये की नकद राशि तथा दो ग्राम 900 मिलीग्राम सोना तथा 400 ग्राम चांदी मां के चरणों में अर्पित की। तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि सोमवार को सातवें नवरात्र पर लगभग 18,000 श्रद्धालुओं ने कोविड नियमों के तहत लाइन में लगकर मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को बिना कोविड प्रमाण पत्र के मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को यहां सप्तमी मनाई गई और माता कालरात्रि का पूजन किया जा रहा है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर देश के कोने-कोने से दंडवत प्रणाम करते हुए ज्वालामुखी मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को विशेष मुहूर्त के चलते श्रद्धालु अपने बच्चों के मुंडन यहां करवाते हैं, जिसका विशेष महत्व है। रात 9:47 मिनट पर अष्टमी की शुरुआत हो गई। भक्तों की भीड़ ज्वालामुखी में उमड़ रही है। पुजारी व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी। इस दिन मां कालरात्रि का विशेष पूजन किया जाता है।
राज्यपाल ने किए बज्रेश्वरी माता के दर्शन
कांगड़ा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राम प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा करवाई। उन्हें शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर के इतिहास के बारे में बताया गया। इस मौके पर उनके साथ डीसी डॉ. निपुण जिंदल, एसएसपी खुशहाल शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, सातवें नवरात्र मेले में मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब आवाजाही रही। देर शाम तक करीब पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। मंदिर अधिकारी दिलजीत शर्मा ने बताया कि छठे नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं ने 5,74, 647 रुपए की नकदी चढ़ाई। मंदिर प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।