फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagarota Bagwan Nagar Panchayat: 18 candidates in the fray after withdrawal of nominations

नगरोटा बगवां नप : नाम वापसी के बाद 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nagarota Bagwan Nagar Panchayat: 18 candidates in the fray after withdrawal of nominations
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर परिषद नगरोटा बगवां के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मैदान पूरी तरह सज गया है। बुधवार को एक उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब नगर परिषद के सात वार्डों में कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन वार्ड-4 से उम्मीदवार आशीष कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। एआरओ एवं तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया ने बताया कि चुनाव मैदान में डटे सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव में चार वार्डों (वार्ड-1, 2, 6 और 7) में दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, वार्ड-3 और वार्ड-5 में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड-4 में होगा, जहां चार प्रत्याशी आमने-सामने होंगे और चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन कहां से मैदान में :

वार्ड-1: राकेश कुमार और मदन लाल शर्मा

वार्ड-2: पूजा कुमारी और सपना देवी

वार्ड-3: आशा कुमारी, ममता देवी और अंजना गिल

वार्ड-4: बिशन दास, राहुल, राहुल कुमार और अर्जुन कुमार

वार्ड-5: मधु शर्मा, सुभद्रा देवी और रानी परमार

वार्ड-6: कांता देवी और दीपशिखा

वार्ड-7: मुकेश कुमार और रंजन कायस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed