फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Money spent like water for clean drinking water... still the holes remain dry

Kangra News: साफ पेयजल के लिए पानी की तरह बहाया पैसा... फिर भी हलक सूखे

Mon, 12 Feb 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Money spent like water for clean drinking water... still the holes remain dry
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी में लोगों की स्वच्छ जल से प्यास बुझाने के लिए स्थापित वास्तविक समय पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्कीम शुभारंभ के 20 दिन के बाद ही हांफ गई। लोगों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल सुविधा मुहैया करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन

पेयजल न मिलने के कारण राहगीरों सहित कॉलेज विद्यार्थियों और अन्य लोगों को वहां से प्यासे लौटना पड़ रहा है। धर्मशाला के डीआरडीए कार्यालय के समीप 18 लाख की लागत से स्थापित इस स्कीम का हर कोई मजाक उड़ा रहा है। वहीं इसके ऊपर लगी एलईडी स्क्रीन बिना पेयजल के ही पानी की गुणवत्ता को दर्शा रही है।
विज्ञापन


लोगों ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को सदर से विधायक सुधीर शर्मा ने डीआरडीए कार्यालय के समीप और शहीद स्मारक में 18-18 लाख रुपये की वास्तविक समय पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्कीम का शुभारंभ कर लोगों को समर्पित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग यहां से शुद्ध जल पीते थे और बोतलों में भी भरते थे, लेकिन 20 दिन बाद ही यह योजना ठप हो गई थी। वहीं रविवार को भी इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। विभाग इसके बारे में अनजान है।


वीरवार को दिनभर लोग यहां पर पानी पीने के लिए आते रहे लेकिन यह स्कीम किसी को भी एक बूंद पानी नहीं दे पाई। हालांकि दो दिन यह योजना सुचारू रही आैर रविवार को फिर यह हांफ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed