फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mohindra Singh became the president of Himalayan Gaddi Union for the third time

Kangra News: मोहिंद्र सिहं तीसरी बार बने हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष

Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mohindra Singh became the president of Himalayan Gaddi Union for the third time
धर्मशाला। हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश के लगातार तीसरी बार मोहिंद्र सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। धर्मशाला के कश्मीर हाउस में राज्य अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूरी की गई। अब गद्दी समुदाय की हिमालयन गद्दी यूनियन की कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष मोहिंद्र ने बताया कि फिर से गद्दी समुदाय की गद्दी शब्द से वंचित छह उप-जातियों के साथ गद्दी शब्द जोड़ने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद मोहिंद्र सिंह ने एलान कर दिया है कि अब वंचित गद्दी समुदाय की ओर से अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही राज्य कार्यकारिणी बनाकर आगामी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने वंचित उपजातियों और यूनियन को एकजुट होकर आगामी कार्य में जुट जाने का संदेश दिया है। उनकी मांगों को लेकर जल्द से जल्द उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो आगामी समय में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed