फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Sudhir Sharma should tell where the money distributed among people came from: Devendra Jaggi

विधायक सुधीर शर्मा बताएं, लोगों में बांटी राशि कहां से आई : देवेंद्र जग्गी

Mon, 11 Aug 2025 07:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
MLA Sudhir Sharma should tell where the money distributed among people came from: Devendra Jaggi
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता दवेंद्र जग्गी और अन्य। संवाद
धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि विधायक सुधीर शर्मा यह स्पष्ट करें कि हाल ही में लोगों में बांटा गया पैसा कहां से आया है। क्या यह राशि विधायक निधि से खर्च की गई है या किसी अन्य स्रोत से प्राप्त हुई है। कांग्रेस के टिकट पर धर्मशाला से उपचुनाव लड़ चुके देवेंद्र जग्गी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में सुधीर पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

जग्गी ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश भर में आपदा का असर देखने को मिला है। कहीं नालों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान हुआ तो कहीं बादल फटने से जान-माल की हानि हुई। उन्होंने बताया कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ही जल शक्ति विभाग को छह करोड़, लोक निर्माण विभाग को साढ़े छह करोड़ और नगर निगम धर्मशाला को चार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं प्रदेश सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन इस दौरान लोगों ने धर्मशाला के विधायक के प्रति नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक ने अब तक न तो उनकी सुध ली है और न ही उनके फोन का जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल के मुद्दे पर जग्गी ने कहा कि वर्ष 2008 में भाजपा ने जलूस निकालकर कहा था कि धर्मशाला में विश्वविद्यालय की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां जमीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण के मुद्दे पर भाजपा के बड़े नेताओं ने जनता के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर हरभजन चौधरी, अभिषेक, अनुराग, सुरेश, संजीव और अंगेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed