{"_id":"69b8685d108074ca720e5937","slug":"missing-mans-body-found-hanging-from-a-tree-kangra-news-c-95-1-kng1014-224670-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेड़ से लटकता मिला लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेड़ से लटकता मिला लापता व्यक्ति का शव
Tue, 17 Mar 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 में डिफेंस रोड के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान वार्ड-3 निवासी केवल कुमार पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो दो दिन से लापता चल रहा था।
पुलिस के अनुसार केवल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और शनिवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। उसके भाई सुनील कुमार ने रविवार को पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है मृतक की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते उससे अलग रह रही थी, जबकि उसके तीन बच्चे केवल कुमार के साथ ही रहते थे।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। संवाद