फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Missile fragment found in Indora, atmosphere of panic

Kangra News: इंदौरा में मिला मिसाइल का टुकड़ा, दहशत का माहौल

Sat, 10 May 2025 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 10 May 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
Missile fragment found in Indora, atmosphere of panic
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अट्टहाड़ा पुल के पास गिरा मिसाइल का टुकड़ा । स्रोत: पाठक
डमटाल/गंगथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अट्टहाडा पुल के समीप शुक्रवार सुबह मिसाइल का एक टुकड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह टुकड़ा उस समय देखा गया जब कुछ स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद मिसाइल का यह टुकड़ा भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया। सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर टुकड़े की जांच की और उसे साथ ले गई। पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला और उपप्रधान विजय कुमार ने बताया कि वीरवार रात को पूरे गांव में डर का माहौल था, लेकिन शुक्रवार को दिनभर शांति बनी रही। लोगों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया गया और सेना को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने मिसाइल टुकड़े को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय डिफेंस सिस्टम का हिस्सा : डीसी
कांगड़ा के जिलाधीश हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया कि यह टुकड़ा किसी पाकिस्तानी मिसाइल का नहीं, बल्कि भारतीय डिफेंस सिस्टम के तहत छोड़ी गई उस मिसाइल का हिस्सा है, जिसने पाकिस्तानी मिसाइल को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया था। संभवतः उसी कार्रवाई के दौरान यह अवशेष गंगथ क्षेत्र में आकर गिरा।

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अट्टहाड़ा पुल के पास गिरा मिसाइल का टुकड़ा । स्रोत: पाठक

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अट्टहाड़ा पुल के पास गिरा मिसाइल का टुकड़ा । स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed