{"_id":"66e353149aac1a441b092d79","slug":"misbehavior-with-woman-in-chandigarh-taxi-driver-complains-to-transport-department-kangra-news-c-95-1-ssml1008-146925-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चंडीगढ़ में महिला से दुर्व्यवहार, परिवहन विभाग से टैक्सी चालक की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चंडीगढ़ में महिला से दुर्व्यवहार, परिवहन विभाग से टैक्सी चालक की शिकायत
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा परिवहन विभाग में पंजीकृत एक टैक्सी चालक पर चंडीगढ़ में महिला से दुर्व्यवहार और उनका बैग सड़क पर पटकने का आरोप लगा है। महिला के परिजनों ने इस मामले की शिकायत हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग से की है। उन्होंने शिकायत पत्र के माध्यम से आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के परिजन ने परिवहन विभाग को सौंपे शिकायत में कहा है कि उनकी माता ने चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के नजदीक कांगड़ा आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत एक टैक्सी नंबर के वाहन को कांगड़ा जाने के लिए बुक किया। आजकल देशभर में कई तरह की वारदातें हो रही हैं। इसलिए सफर पर निकलने से पूर्व खुद की सुरक्षा की दृष्टि से महिला ने संबंधित टैक्सी का नंबर प्लेट समेत फोटो खींचा लिया। यह देखकर टैक्सी चालक आग-बबूला हो गया और महिला पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू हो गया। यही नहीं, टैक्सी चालक ने महिला का बैग भी सड़क पर पटक दिया। टैक्सी चालक महिला को वहीं मौके पर अकेला छोड़ चला गया, जिससे महिला काफी घबरा गई।
परिजनों ने बताया कि उनकी माता मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी ग्रसित है। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। हालांकि आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बात ही पता चलेगा, लेकिन फिर भी परिवहन विभाग ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगे। फिलहाल संबंधित टैक्सी चालक को कार्यालय में तलब किया गया है। अगर उचित हुआ तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।