{"_id":"66b92616df5a44072202a3a4","slug":"merge-zilla-parishad-cadre-personnel-into-the-department-jasrotia-kangra-news-c-95-1-kng1002-143042-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद कैडर के कर्मियों को विभाग में करें विलय : जसरोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद कैडर के कर्मियों को विभाग में करें विलय : जसरोटिया
Mon, 12 Aug 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के राज्य अध्यक्ष अमित जसरोटिया ने प्रदेश सरकार से जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय करने की मांग। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की इस समस्या का समाधान त्वरित रूप से करना चाहिए। उन्होंने प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश के अंदर वर्तमान में 4700 के करीब जिला परिषद कैडर के कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैंं, जिनकी पूर्व भाजपा सरकार ने अनदेखी की।
पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल भी की थी, जिसका समर्थन उस समय कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने भी किया था। जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अन्य कर्मचारियों की तरह एक समान कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों का ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय नहीं हो पाया है।