फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mataur, Sakoh and Kangra Airport Police team winners

Kangra News: मटौर, सकोह और कांगड़ा एयरपोर्ट पुलिस टीम विजेता

Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mataur, Sakoh and Kangra Airport Police team winners
रैत (कांगड़ा)। धौलाधार युवा क्लब कुठंमा और ग्रामीणों के सौजन्य से प्रथम गजे राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समाजसेवी रिपन राणा ने शुभारंभ किया। पहले दिन प्रतियोगिता के तीन मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच पुलिस लाइन सकोह की टीम और रछियालू की टीम के बीच हुआ। इसमें पुलिस लाइन सकोह की टीम विजेता रही। वहीं, दूसरा मैच मटौर इलैवन और धर्मशाला इलेवन टीम के बीच हुआ। इसमें मटौर इलेवन की टीम विजेता रही। इसके साथ ही तीसरा मैच कांगड़ा एयरपोर्ट पुलिस टीम और कुवैत इलेवन टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कुवैत इलेवन टीम पराजित हुई। टूर्नामेंट आयोजक रितेश राणा ने बताया कि इसमें क्षेत्र की 15 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में विजेता रहने वाली टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र राणा, सुभाष राणा, वरिंदर राणा, राजीव राणा, अनमोल, दीप, अमित, राणा, अजय, राणा, समरथ राणा, अभिषेक और साहिल सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed