फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mata's nose ring and cash stolen from Durga Mata temple

Kangra News: दुर्गा माता मंदिर से माता की नथ और नकदी चोरी

Wed, 14 Aug 2024 03:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Mata's nose ring and cash stolen from Durga Mata temple
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक के तहत पंचायत सलियाणा के वार्ड सात बटाहण में शातिर दुर्गा माता मंदिर से माता की नथ और दानपात्र से 1,500 रुपये की नकदी उड़ा ले गए। चोरी की घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब ग्रामीण राजू मन्हास वहां पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि मंदिर के दरवाजे और दानपात्र के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर माता की नथ भी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान सलियाणा सुरेश कुमार को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू की। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed