{"_id":"6795342e0e5acd42650a6a2b","slug":"major-general-sanjeev-sharma-of-the-regiment-reached-the-house-of-the-first-subedar-of-the-dogra-regiment-kangra-news-c-95-1-ssml1021-163189-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डोगरा रेजिमेंट के पहले सूबेदार के घर पहुंचे रेजिमेंट के मेजर जनरल संजीव शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डोगरा रेजिमेंट के पहले सूबेदार के घर पहुंचे रेजिमेंट के मेजर जनरल संजीव शर्मा
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। डोगरा रेजिमेंट के मेजर जनरल संजीव शर्मा ने रेजिमेंट की टीम सहित रेजिमेंट के प्रथम सूबेदार मेजर काहन सिंह कटोच के गांव मरेरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में आकर उनके बारिसों से मुलाकात की और काहन सिंह के सेवानिवृत्ति के बाद घर पर बिताए समय के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों और सूबेदार मेजर काहन सिंह के परिवार की पांच पीढ़ियों के परिजनों से अलग-अलग बातचीत की।
मेजर जनरल संजीव शर्मा ने कहा कि काहन सिंह और उनके बेटे मोती चंद ने देश के लिए सराहनीय कार्य किया, इसके चलते काहन सिंह को उस समय सबसे बड़े सम्मान ओबीआई (आर्डर आफ ब्रिटिश इंडिया) से सम्मानित किया गया। यही नहीं, उनके बेटे मोती चंद को भी दूसरे बड़े सम्मान आईएसडीएम से सम्मानित किया गया। परिवार से तीसरी पीढ़ी से गुलेर चंद, चौथी पीढ़ी से विनय चंद सेवाएं दे चुके हैं, जबकि पांचवीं पीढ़ी से वरुण कटोच और रोहित कुमार डोगरा रेजिमेंट में सेवारत हैं। इस अवसर पर संतोष चंद, किशन सिंह, संजय कटोच, डाॅ. संजीव कटोच, शिवाली कटोच व डाॅ. राजीव कटोच सहित चार पीढ़ियों के बारिसों सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद