फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Loss of one lakh due to fire in the house

Kangra News: मकान में आग लगने से एक लाख का नुकसान

Sun, 27 Apr 2025 07:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
Loss of one lakh due to fire in the house
आग लगने से जला सामान। संवाद
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत इच्छी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शनिवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। इससे कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मकान मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कमरे में किरायेदार रहता था। घटना के समय किरायेदार जय चंद की पत्नी और उसकी बेटी दूसरे कमरे में थे। आग सुबह 9 बजे के आसपास लगी। जब घर के दो सदस्य दूसरे कमरे में थे और एक सदस्य किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब घर से धुआं उठता देखा गया, तो आसपास के लोग तुरंत शोर मचाकर मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गांव के लोग और पास के दुकानदारों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक सुरेंद्र ने बताया आग से कमरे में लगी एलईडी, बिजली के उपकरण, रजाई, वॉशिंग मशीन और कपड़े सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इच्छी पंचायत प्रधान कुसुम लता ने इस घटना की सूचना पटवारी को दे दी है, जिन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया और करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया।

आग लगने से जला सामान। संवाद

आग लगने से जला सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed