फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lord Shiva was named Ashutosh due to his quick happiness: Shastri

शीघ्र प्रसन्न होने के कारण भगवान शिव का नाम आशुतोष पड़ा : शास्त्री

Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva was named Ashutosh due to his quick happiness: Shastri
परागपुर (कांगड़ा)। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर हार में कथा के दूसरे दिवस पर परागपुर के पंडित सुमित शास्त्री ने वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव ही ऐसे देवता जो अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु को आभूषणों द्वारा भगवती को स्तुतियों से जबकि प्रभु शिव जल के एक लोटे से प्रसन्न हो जाते हैं। शीघ्र प्रसन्न होने के कारण भगवान शिव का नाम आशुतोष पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद शास्त्री ने वर्णन करते हुए कहा कि भगवान नारायण के इष्ट शिव हैं, जबकि भगवान शिव के इष्ट नारायण हैं, इनमें किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं है और जो इनमें अंतर करता है वो अपनी आत्मा-परमात्मा के ज्ञान से सदा के लिए दूर हो जाते हैं। कथा में सुंदर भजनों जैसे तेनु कीथे मैं बिठावां शेरावालिये और जन्म तेरा अनमोल रे ने आए हुए भक्तों को झूमा दिया। कथा में अश्वनी कुमार, अमित, राकेश कुमार, तिलकराज, अल्का, डिंपल, रजनी और नीलम ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed