फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lord Birsa Munda is the living inspiration of the struggle: Parmar

भगवान बिरसा मुंडा संघर्ष की जीवंत प्रेरणा : परमार

Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lord Birsa Munda is the living inspiration of the struggle: Parmar
शाहपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​​स्थित मुख्याति​थि विधायक
शाहपुर के निजी पैलेस में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रैत/शाहपुर (कांगड़ा)। जनजाति गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शाहपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कांगड़ा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत जनभावना की जीत है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ इतिहास का नाम नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की जीवंत प्रेरणा हैं। जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरण और संघर्ष की शक्ति दी है। भाजपा उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय समाज को सशक्त, संगठित और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिहार की जीत ने बता दिया है कि जनता विकास के साथ है, और यही लहर अब हिमाचल तक पहुंचेगी। इस मौके पर बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके बेटे को सम्मानित किया गया। गायक सुनील राणा को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed