फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lecture given on the importance of Hindi in Lampur

Kangra News: पालमपुर में हिंदी के महत्व पर दिया ब्याख्यान

Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lecture given on the importance of Hindi in Lampur
पालमपुर में हिंदी के महत्व पर दिया ब्याख्यान
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र में हुई संगोष्ठी

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के क्षेत्रीय केंद्र पालमपुर में 14 से 20 सितंबर तक हिंदी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी के महत्व और राष्ट्रभाषा के रूप में इसकी भूमिका पर गहन चर्चा हुई। केंद्र के प्रमुख डॉ. गोरखमल ने हिंदी की जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश में हिंदी के प्रति अपेक्षित जागरूकता नहीं आ पाई है। इसी कारण हिंदी जागरूकता हेतु हिंदी सप्ताह और हिंदी पखवाड़े आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत में जहां अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या नाममात्र है, वहीं 60 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदी जानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत राष्ट्रभाषा का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिंदी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्य वक्ता भारत संचार निगम लिमिटेड पालमपुर के सेवानिवृत्त मंडल अधिकारी प्यार चंद ने हिंदी के स्वरूप व इतिहास विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डॉ. रिंकु शर्मा प्रधान वैज्ञानिक ने भी विचार रखे। डॉ. बीरबल सिंह प्रधान वैज्ञानिक ने सभी प्रतिभागियों और वक्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed