{"_id":"6aa069ecbca515f64c0e6fc1","slug":"lecture-delivered-on-the-life-of-sardar-patel-kangra-news-c-95-1-kng1047-254670-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सरदार पटेल के जीवन पर दिया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सरदार पटेल के जीवन पर दिया व्याख्यान
Wed, 09 Sep 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, नेतृत्व और विरासत विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम छात्र कल्याण संगठन की ओर से छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. जय देव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को महान राष्ट्रीय नेताओं के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना था। व्याख्यान के दौरान सरदार पटेल के नेतृत्व, आदर्शों और देश की एकता व अखंडता में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. विनोद शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बन्याल, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांता सहित कई अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. विनोद शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बन्याल, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांता सहित कई अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन