फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Laws made for pensioners with less than ten years of service: Dr. Guleria

दस वर्ष से कम सर्विस वाले पेंशनरों के लिए बने कानून : डाॅ. गुलेरिया

Sat, 24 Aug 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Laws made for pensioners with less than ten years of service: Dr. Guleria
जसूर(कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष डाॅ. संजीव गुलेरिया ने कहा कि संघ दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के लिए सम्मानजनक पेंशन अधिकार के लिए प्रयासरत है। जब तक दस वर्ष से कम सर्विस वाले रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी वर्ग को सम्मानजनक पेंशन नहीं मिलती हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने ने कहा कि महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फतेहपुर विश्राम गृह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और विधायक भवानी सिंह पठानिया के समक्ष 2022 में ज्ञापन सौंपा था। तब मुख्यमंत्री ने सम्मानजनक पेंशन देने का वादा किया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हमें आपदा और वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए इंतजार करने को कहा था। इस संदर्भ में आगामी विधानसभा सत्र में हम सभी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि विधानसभा सत्र में एक कानून पास किया जाए और उस कानून को लागू किया जाए। जिसमें भविष्य में कोई भी सरकार पुरानी पेंशन को बंद न कर पाए और मुख्यमंत्री दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मान जनक पेंशन जैसे क्लास वन कर्मचारी को एक लाख, क्लास दो कर्मचारी को पचहत्तर हजार, क्लास तृतीय को पचास हजार, क्लास चार को पच्चीस हजार मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed