फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lambagaon won the Jaisinghpur Cricket Tournament

Kangra News: लंबागांव ने जीता जयसिंहपुर क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में संघोल को आठ विकेट से हराया

Mon, 02 Feb 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Feb 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Lambagaon won the Jaisinghpur Cricket Tournament
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लंबागांव की टीम ने संघोल को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। बारिश की बाधा के कारण मैच को घटाकर 15-15 ओवर का कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संघोल की टीम ने 15 ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंबागांव की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने मात्र 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगित के दौरान आईआरबी बटालियन जंगलबेरी के डीएसपी विकास धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विजेता लंबागांव टीम को 21,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता संघोल को 15,000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अक्षय को मैन ऑफ द मैच, जबकि अतुल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाज गया। प्रतियोगिता के आयोजक हिमटेक बिल्डर्ज के एमडी अमित चौधरी ने बताया कि पांच जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने अपना दम दिखाया। इस समापन अवसर पर पूर्व प्रधान कृष्णकांत धीमान सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed