{"_id":"67f6c7eeca6c712eb90e6358","slug":"kv-dharamshala-cantt-welcomes-first-class-students-kangra-news-c-95-1-ssml1020-172597-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: केवी धर्मशाला कैंट में पहली कक्षा के विद्यार्थियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: केवी धर्मशाला कैंट में पहली कक्षा के विद्यार्थियों का किया स्वागत
Thu, 10 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट में नए सत्र में पहली कक्षा के विद्यार्थियों के स्वागत समारोह म
धर्मशाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट में कक्षा प्रथम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विद्या प्रवेश ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य अनीता कोहली भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। स्कूल प्रभारी प्राचार्य की ओर से कक्षा प्रथम के नन्हे-मुन्ने बच्चों का विद्या प्रवेश पुस्तिका वितरण कर और मुकुट पहनाकर स्वागत के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राचार्य अनीता कोहली ने इस दिन के महत्व को रेखांकित किया और विद्यालय में उपलब्ध सर्वांगीण विकास की सुविधाओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनका बच्चा एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करेगा। प्राथमिक प्रभारी सोमा करार ने विद्यालय के नियम, विनियम और अभिभावकों से अपेक्षाओं पर एक प्रस्तुति दी। वहीं अध्यापक कपिल ने अभिभावकों के प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
इसके अलावा पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को जादुई स्लेट वितरित की और अभिभावकों को सकारात्मक और सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।