{"_id":"699e0640a34c2ff5ce0c8638","slug":"kangra-united-team-became-the-winner-of-football-kangra-news-c-95-1-kng1037-222189-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा यूनाइटेड की टीम बनीं फुटबाल की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा यूनाइटेड की टीम बनीं फुटबाल की विजेता
Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के नप मैदान में आयोजित फ़ुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपते एचआरटीसी के
कांगड़ा। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कांगड़ा यूनाइटेड फुटबाल क्लब और ईगल क्लब के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा यूनाइटेड की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।
समापन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा मुख्यातिथि पहुंचे। उन्हाेंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। फुटबाल एसोसिएशन के कोच राज कुमार और निशांत शर्मा ने खिलाड़ियों को फुटबाल के महत्व और खेल भावना के बारे में संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फुटबाल न केवल एक खेल है बल्कि यह जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाता है। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबाल एसोसिएशन कांगड़ा की यह पहल सराहनीय है और इससे क्षेत्र के युवाओं को फुटबाल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संवाद