फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra prevails over all in HAS exam, seven officers given to the state

Kangra News: एचएएस परीक्षा में कांगड़ा सभी पर भारी, प्रदेश को दिए सात अधिकारी

Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kangra prevails over all in HAS exam, seven officers given to the state
रजत चौधरी एचएएस - फोटो : विशाल (फ़ाइल फोटो)
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सात युवाओं ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एचएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रदेश के सबसे बड़े प्रशासनिक जिला कांगड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ी है। 15 विधानसभा क्षेत्रों वाले कांगड़ा वर्तमान में प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। लेकिन, जिस तरह से एचएएस की परीक्षा में कांगड़ा के युवाओं ने अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है, उसकी पूरे प्रदेश में चर्चा है।
विज्ञापन

बड़ोह के रजत चौधरी ने 19वां रैंक हासिल ओबीसी कोटे में एचएएस अधिकारी बनने का रास्ता साफ किया है। खैरियां की तानिया कश्यप प्रदेश में 16वां रैंक हासिल कर एससी श्रेणी में एचएएस अधिकारी, कोटला पंचायत के गांव भेड़खड्ड से राहुल धीमान 11वां रैंक हासिल कर ओबीसी कोटे में एचएएस अधिकारी बने हैं। इसके अलावा डांगड़ा के 22 वर्षीय आभास शर्मा ने 10वां रैंक हासिल कर जिला कल्याण अधिकारी, लंबागांव क्षेत्र की बहु शिवांशी सूद ने नौवां रैंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग में सहायक पंजीयक, नगरोटा सूरियां की पंचायत बासा के मोहित सिंह ने दूसरा रैंक हासिल कर एचएएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। इसी तरह कांगड़ा के जोगीपुर की स्वाति वालिया ने चौथा रैंक हासिल किया है और उसका चयन तहसीलदार के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed