फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Nagar Panchayat... BJP announced seven candidates, six new faces

Kangra News: कांगड़ा नप... भाजपा ने घोषित किए सात प्रत्याशी, छह नए चेहरे

Tue, 28 Apr 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kangra Nagar Panchayat... BJP announced seven candidates, six new faces
मटौर में कांगडा नगर परिषद में भाजपा के सात उम्मीदवारों के साथ विधायक पवन काजल। स्रोत: पार्टी
कांगड़ा। नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने कांगड़ा नगर परिषद के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने शहरी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद 9 में से 7 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। भाजपा ने इस बार वेट एंड वॉच की रणनीति को छोड़ते हुए पहले कदम बढ़ाने की पहल की है।
विज्ञापन


पवन काजल ने बताया कि पार्टी ने इस बार युवा, शिक्षित और समाजसेवी चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। घोषित सूची में वार्ड नंबर 4 की प्रत्याशी अनुराधा को छोड़कर शेष सभी 6 चेहरे नए हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन काजल ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से कांगड़ा नगर परिषद पर केवल दो परिवारों का कब्जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित इन परिवारों की राजनीति के कारण शहर का विकास थम गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इन विफलताओं को जनता के बीच रखें। विधायक ने शेष दो वार्डों (5 और 7) के उम्मीदवारों की घोषणा 29 अप्रैल को करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर-उम्मीदवार का नाम-पृष्ठभूमि



1-राखी शर्मा-00



2-नीता कुमारी-रिटायर्ड हेल्थ सुपरवाइजर



3-आशुतोष परवान-इंजीनियर



4-अनुराधा-पूर्व पार्षद



6-सुधा त्रिवेदी-रिटायर्ड शिक्षिका



8-शुभम कुमार-युवा चेहरा



9-रितेश सोनी-कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed