फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra master will show his strength in badminton in Nahan

Kangra News: बैडमिंटन में कांगड़ा के मास्टर नाहन में दिखाएंगे अपना दमखम

Sat, 22 Feb 2025 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:39 AM IST
विज्ञापन
Kangra master will show his strength in badminton in Nahan
धर्मशाला। जिला कांगड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का मेरिट के आधार पर चयन कर लिया है। यह प्रतियोगिता 22 से 24 फरवरी तक नाहन में आयोजित होगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव विलास हंस ने बताया कि 35 से 70 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों को एकल, युगल और मिश्रित मुकाबलों के लिए चुना गया है। एकल मुकाबलों के लिए 35 वर्ष आयु वर्ग में गौरव कपूर (पुरुष), निशा ठाकुर (महिला) चयन किया है। 40 वर्ष आयु वर्ग में कुमार गौरव, गौरव चड्ढा, मनीष कुमार राणा, अजय कपूर का पुरुष और कॉलिन सालड़ाना का महिला में चयन किया गया है।
विज्ञापन

विलास हंस ने बताया कि 45 आयु वर्ग में हितेंद्र सैनी, अनिल कुमार, मृदुल भाटिया को पुरुष और महिला वर्ग में रीना राठौर का चयन हुआ है। 50 वर्ष आयु वर्ग में रजनीश धीमान, पवन सूद, विश्वनाथ मलकोटिया, धीरेंद्र वर्मा (पुरुष), संजना कंवर (महिला), 55 वर्ष आयु वर्ग में तिलक राज ठाकुर, सुनील कुमार, समर गुरुंग, रमेश सिंह (पुरुष) का चयन हुआ है। इसके अलावा 60 आयु वर्ग में संजीव रतन, राजेंद्र कटोच, अजय कुमार और 70 वर्ष आयु वर्ग में मधुसूदन भारद्वाज का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन महासचिव ने कहा कि युगल में 35 आयु वर्ग में गौरव कपूर एवं संदीप कुमार (पुरुष), निशा ठाकुर एवं रीना राठौर (महिला), 40 वर्ष आयु वर्ग में कुमार गौरव एवं पवनेश कुमार, गौरव चड्ढा एवं मृदुल भाटिया (पुरुष) का चयन हुआ है। 45 वर्ष आयु वर्ग में हितेंद्र सैनी एवं विनय ठाकुर (पुरुष), 50 आयु वर्ग में संजय आचार्य एवं संदीप ढींगरा, विश्वनाथ मलकोटिया एवं विक्रम चौधरी (पुरुष) का चयन किया गया है। 55 वर्ष आयु वर्ग में तिलक राज ठाकुर एवं सुनील कुमार, समर गुरुंग एवं रमेश सिंह (पुरुष) और 60 आयु वर्ग में राजेंद्र कटोच एवं सुनील सिंह ठाकुर, संजीव रत्न एवं बलदेव चंद (पुरुष) का चयन किया गया है। इसके अलावा, कांगड़ा की उर्वशी थापा का सीधे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed