फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra devotees returning from Prayagraj Mahakumbh meet with an accident, two killed

Kangra News: प्रयागराज महाकुंभ से लौटते कांगड़ा के श्रद्धालु हादसे का शिकार, दो की मौत

Sat, 08 Feb 2025 05:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Feb 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Kangra devotees returning from Prayagraj Mahakumbh meet with an accident, two killed
प्रयागराज से लौटते दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। -स्रोत: सोशल मीडिया
चढ़ियार (कांगड़ा)। प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौटते वक्त जिला कांगड़ा के चढ़ियार क्षेत्र के श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान चढ़ियार के डोली गांव निवासी 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा पुत्र कपूर चंद्र के रूप में हुई है। घायलों में अशोक शर्मा, सुदेश कुमारी, जीवनी देवी, रक्षा देवी, तांबा देवी, अंजना कुमारी, शीला रानी, अंजू पत्नी सुरेंद्र राणा, चंदी, सुनील कुमारी और कुसुमलता पत्नी अनिल शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार यानी पांच फरवरी को चढ़ियार के 20 से अधिक श्रद्धालु दो गाड़ियों में प्रयागराज महाकुंभ गए थे। शनिवार सुबह करीब 6ः00 बजे, जब वे घर लौट रहे थे, तो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ग्राम चिल्ली थाना क्षेत्र राठ जनपद हमीरपुर में उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में फ्रंट सीट पर बैठे सुरेंद्र राणा और पीछे बैठी निर्मला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही डोली गांव में मातम छा गया। परिजनों और गांववासियों में गहरे शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
धर्मशाला/बैजनाथ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रयागराज महाकुंभ से लौटते हुए हादसे में दो लोगों की मौत और 11 के घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश प्रशासन के लगातार संपर्क में है और घायलों का निकटतम अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को संघर्ष की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उधर, बैजनाथ के पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुल्खराज प्रेमी ने भी चढ़ियार खास पंचायत निवासी सुरेंद्र राणा और निर्मला देवी की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी, पवन कौंडल, विक्की चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed