{"_id":"6a428aff518e8eda5602cadc","slug":"jeep-plunges-into-gorge-at-narghota-driver-has-a-narrow-escape-kangra-news-c-95-1-kng1004-242152-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नरघोटा में खाई में लुढ़की जीप, बाल-बाल बची चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नरघोटा में खाई में लुढ़की जीप, बाल-बाल बची चालक की जान
Tue, 30 Jun 2026 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नरघोटा में सोमवार शाम को एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि जीप नीचे पत्थरों के बीच अटक कर रुक गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दुर्घटना में जीप चालक को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
यह हादसा सोमवार शाम को नरघोटा के प्राइमरी स्कूल के पास पेश आया। गाड़ी के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत व बचाव के लिए मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क को लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे आए दिन हादसे का अंदेशा बना रहता है।
इस हादसे के बाद घटनास्थल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस दुर्घटना को लेकर अभी तक थाने में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है