{"_id":"6a99d7ee25ede17df702c996","slug":"janmashtami-celebrations-began-with-chants-hailing-banke-bihari-lal-devotees-rejoiced-late-into-the-night-kangra-news-c-399-1-sml1046-519932-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बांके बिहारी लाल के जयकारों से शुरू हुई जन्माष्टमी, देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बांके बिहारी लाल के जयकारों से शुरू हुई जन्माष्टमी, देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
बांके बिहारी लाल के जयकारों से शुरू हुई जन्माष्टमी, देर रात तक झूमे श्रद्धालु
जालग (कांगड़ा)। जालग में जन्माष्टमी पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक कृष्ण भक्ति में झूमते रहे। लोकप्रिय गायक करनैल राणा ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा बास्केटबॉल ग्राउंड राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
जीवन उत्थान संस्था की ओर से आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संजय पटयाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अर्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर कान्हा को झूले में विराजमान कर विधिवत झूला झुलाया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई।
पूनम भारद्वाज ने कान्हा, कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार, आज मेरी मैया ने ओना है, नी मैं दूध काहे नाल रिड़कां, लै गया नंद किशोर लै गया गाने पर प्रस्तुति दी।