फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jam on Guptganga road, ambulance stuck for 20 minutes

Kangra News: गुप्तगंगा मार्ग पर लगा जाम, 20 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

Sun, 28 Sep 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Sep 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
Jam on Guptganga road, ambulance stuck for 20 minutes
गुप्तगंगा सड़क मार्ग पर लगा जाम, लाेग परेशान। -जागरूक पाठक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांगड़ा। तहसील चाैक कांगड़ा से गुप्तगंगा मार्ग पर बार-बार जाम लगने से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। शनिवार काे सुबह इस जाम में एक एंबुलेंस भी लगभग 15-20 मिनट फंसी रही, जिससे मरीज काे परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में लाेगाें की सहायता से एबुलेंस काे जाम से निकाला गया। इस जाम का कारण सीवरेज चैंबर का संबधित विभाग की ओर से आधा-अधूरा कार्य करवाना है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

गौर हो कि संबंधित विभाग ने यहां पर सीवरेज के चैंबर काे खाेल दिया है, जिस कारण यहां पर सड़क तंग हाे गई है और दिन में कई बार लंबे जाम की स्थिति बन रही है। इससे खासकर बाहरी राज्याें से आने वाले श्रद्धालुओं काे भी भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। तहसील चाैक कांगड़ा से गुप्तगंगा मार्ग जाे कि बनेर घाट और अच्छर कुंड काे जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवरात्र में यह मार्ग अति व्यस्त हाे जाता है और माैजूदा समय में चैंबर का कार्य करना समझादारी नहीं है। स्थानीय लाेगाें, राहगीराें, दुकानदाराें और श्रद्धालुओं का कहना है कि एक ताे सड़क पर गड्ढों से बुरे हाल हैं और दूसरा इस मार्ग पर इस समय सीवरेज चैंबर का कार्य उचित नहीं है।

विभाग काे चाहिए था कि इस कार्य काे नवरात्र से पहले या फिर नवरात्र के बाद करना चाहिए था, ताकि किसी काे काेई परेशानी नहीं हाेती। इसके साथ ही इस स्थान पर यातायात पुलिस का काेई कर्मी माैजूद नहीं है। ऐसे में यहां पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

गुप्तगंगा सड़क मार्ग पर लगा जाम, लाेग परेशान। -जागरूक पाठक।

गुप्तगंगा सड़क मार्ग पर लगा जाम, लाेग परेशान। -जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed