{"_id":"6807f08f130f69906c05de60","slug":"iti-gangth-palampur-nehranpukhar-entered-the-next-round-in-badminton-competition-kangra-news-c-95-1-kng1002-174322-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैडमिंटन स्पर्धा में आईटीआई गंगथ, पालमपुर, नेहरनपुखर ने अगले राउंड में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैडमिंटन स्पर्धा में आईटीआई गंगथ, पालमपुर, नेहरनपुखर ने अगले राउंड में किया प्रवेश
Wed, 23 Apr 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरन पुखर में 18वीं जिला स्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता के
- फोटो : mathura
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरनपुखर में 18वीं जिला स्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन आदि स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
बैडमिंटन स्पर्धा में पहला मैच गंगथ और धर्मशाला के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई गंगथ की टीम विजेता रही। दूसरा मैच पालमपुर और बड़ोह के मध्य हुआ, जिसमें आईटीआई पालमपुर ने जीत हासिल की। तीसरा मैच नेहरनपुखर और रझूं के बीच हुआ, जिसमें आईटीआई नेहरनपुखर ने विजय हासिल की और अगले राउंड में प्रवेश किया। इसी तरह खो-खो स्पर्धा का पहला मैच नेहरनपुखर और धमेटा के बीच खेला गया।
मैच में आईटीआई नेहरनपुखर ने जीत प्राप्त की। दूसरा मैच बड़ोह और धर्मशाला के बीच हुआ, जिसमें आईटीआई धर्मशाला को जीत मिली। रझूं और गंगथ के बीच खेले गए तीसरे मैच में रझूं विजयी रहा। सेरथाना और बालकरूपी के मैच में सेरथाना विजयी रहा। पांचवां मैच बैजनाथ और नूरपुर के बीच खेला गया, जिसमें बैजनाथ विजयी रहा। सभी विजेता खो-खो टीमों ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
वॉलीबाल स्पर्धा में आईटीआई धर्मशाला, पालमपुर, जवाली, नूरपुर, खुंडियां और शाहपुर ने मैच जीते और अगले राउंड के लिए प्रवेश किया। कबड्डी स्पर्धा में आईटीआई सेरथाना, बड़ोह, गंगथ, स्टेट ऑफ आर्ट्स नगरोटा बगवां, बैजनाथ, शाहपुर और धमेटा ने पहले राउंड में जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 21 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरन पुखर में 18वीं जिला स्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता के - फोटो : mathura