फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Iran's Hadi defeated Chota Sudam to win the Sahouda Mali

Kangra News: ईरान के हादी ने छोटा सुदाम को हरा जीती सहौड़ा की माली

Sun, 29 Mar 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Iran's Hadi defeated Chota Sudam to win the Sahouda Mali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। विकास खंड कांगड़ा के सहौड़ा गांव में आयोजित शिव केदार नाथ छिंज मेले की बड़ी माली का मुकाबला ईरान के हादी और होशियारपुर के छोटा सुदाम पहलवान के बीच हुआ। हादी ने छोटा सुदाम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, छोटी माली में पंजाब के परविंद्र पट्टी ने जालंधर के कर्ण को हराया।

रविवार को मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित विधायक पवन काजल ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इसमें बड़ी माली के विजेता को 80 हजार और उपविजेता को 70 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति के परिचायक हैं। केदार नाथ छिंज मेला कमेटी आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे। जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा सके। इस दौरान कमेटी सचिव अनिल कुमार (संजू), सहौड़ा के पूर्व प्रधान विजय कुमार, विनय, इकबाल सिंह, सतपाल सोनी व सुदेश्वर मनकोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed