फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   IPL thrills in Dharamsala as polling begins on May 17

Kangra News: धर्मशाला में 17 मई को मतदान के साथ आईपीएल का रोमांच

Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
IPL thrills in Dharamsala as polling begins on May 17
धर्मशाला। पर्यटन और खेल नगरी धर्मशाला की वादियों में 17 मई का दिन इस बार सिर्फ क्रिकेट का रोमांच ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक क्षमता की भी बड़ी परीक्षा लेकर आ रहा है। इसी दिन नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा, साथ ही धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला भी खेला जाएगा।
विज्ञापन

 सुबह सात बजे से धर्मशाला सहित प्रदेशभर में नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू होगा, और दोपहर 3ः30 बजे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच हाई-वोल्टेज आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

मतदान और मैच के एक ही दिन होने से सुरक्षा व्यवस्था कायम रखना पुलिस और प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार चुनावों के कारण पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगा। इससे स्टेडियम में पुलिस कर्मियों की उपलब्धता कम हो सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए एचपीसीए पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवाएं लेने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के सुचारू आयोजन के लिए स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में मल्टी-लेयर सुरक्षा प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, सुरक्षा के अंतिम स्वरूप पर फैसला अभी नहीं लिया गया है। धर्मशाला में प्रस्तावित आईपीएल मैचों की तैयारियों को लेकर 25 अप्रैल को प्रशासन और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ 17 मई की विशेष स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि 17 मई के मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति होगी। इसको लेकर प्रशासन के साथ होने वाली बैठक के बाद ही तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed