फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ipl match in dharamshala

Kangra News: अय्यर सहित कई खिलाड़ी धर्मशाला में पहली बार खेलेंगे आईपीएल

Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
ipl match in dharamshala
धर्मशाला में 11 नए खिलाड़ियों के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स टीम
विज्ञापन

पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने हैं श्रेयस, टीम कर रही बेहतर प्रदर्शन
मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सहित कई खिलाड़ी पहली बार आईपीएल मैच खेलेंगे। इससे पहले टीम के 11 खिलाड़ियों ने धर्मशाला में किसी भी टीम से कोई भी आईपीएल मैच नहीं खेला है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी धर्मशाला में पहली बार खेलते हुए नजर आएगी। पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर, एम स्टोनिस, जोश इंग्लिश, अजमतुला उमरजई, मार्को जेनसन, नेहल वढेरा, प्रियांश आर्या, सूर्यांश, विजय वयशक, एक्ससी ब्रेटलेट और यश ठाकुर पहली बार धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच खेलेंगे। इससे पहले टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश, अजमतुला उमरजई और मार्को जेनसन अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच धर्मशाला में खेले चुके हैं।
वहीं, पंजाब के प्रभसिमरन सिंह, शांशक सिंह, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह सहित कई खिलाड़ियों को धर्मशाला में आईपीएल खेलने का अनुभव है। पंजाब की टीम से श्रेयस अय्यर इस सीजन में बतौर 17वें कप्तान के रूप में तीन मैच खेलने उतरेंगे। अब तक पंजाब की टीम टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पूल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से भी कई खिलाड़ी पहली बार धर्मशाला में आईपीएल खेलेंगे। इससे पहले ऋषभ पंत, डेविड मिलर और एडेन मार्करम पहले यहां मैच खेले चुके हैं।
विज्ञापन

चार मई को धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के बीच मैच दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण है। टॉप में जगह बनाने लिए मैच जीतना जरूरी रहेगा। इसके बाद टीम अंक तालिका में टॉप टीमों में शामिल होगी। अभी पंजाब की टीम 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम दस अंकों के साथ छठे स्थान पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed